फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: वरासत में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोटन। लोटन कोतवाली में शनिवार को थाना समाधान दिवस के दौरान एसडीएम कल्याण सिंह मौर्य ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र से आए हुए फरियादियों की फरियाद को सुना। समाधान दिवस के दौरान आए सात मामलों के बारे में बारी बारी से फरियादियों की समस्याओं को सुना और लेखपालों को निर्देशित किया और कहा की भूमि विवाद व जमीनी बंटवारा चक मार्ग का विवाद मौके पर जाकर ही निस्तारण किया जा सकता है। कोई भी विवाद लंबित न रखे उससे समस्या और बढ़ती है। वरासत में देरी नहीं होनी चाहिए। समाधान दिवस में एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो पाया। उन्होंने बताया की पांच मामले जमीन से संबंधित है जो कोर्ट में चल रहे और दो मामले पुलिस से है जो जल्द ही निस्तारण हो जाएगा। इस दौरान थाना प्रभारी राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें