फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: परिषदीय स्कूलों के बच्चों को दी गई कृमि रोधी दवा

Sat, 11 Feb 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बच्चों को कृमिरोधी दवा एल्बंडाजोल की खुराक दी गई।
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों के बच्चों को दी गई कृमि रोधी दवा
विज्ञापन

डुमरियागंज। राष्ट्रीय कृमि दिवस के अवसर पर शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्रो व परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को कृमिरोधी दवा एल्बंडाजोल की खुराक दी गई।
तहसील क्षेत्र के तुरकौलिया, बेवा, लटिया, वासा दरगाह, महुआरा, अरनी, फतेहपुर आदि परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों में कृमि मुक्ति की दवा दी गई। सीएचसी बेवां के अधीक्षक डॉ श्रवण तिवारी ने बताया गया कि कृमि, मनुष्य की आंत में रहते हैं और जीवित रहने के लिए मानव शरीर के जरूरी पोषक तत्व को खाते हैं। इसी से बचाव के लिए एल्बेंडाजोल टेबलेट बच्चों व वयस्क दोनों के लिए एक सुरक्षित दवाई है और इसका प्रयोग दुनिया भर में करोड़ों लोगों में कृमि संक्रमण का इलाज करने के लिए किया जाता है। शिक्षा विभाग को 45 हजार और बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग को 30 हजार टेबलेट उपलब्ध कराए जा चुके हैं।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें