हर्रैया। संसारीपुर चौराहे पर बुधवार की सुबह करीब तीन बजे डिवाडर से कांवड़िये की बाइक टकराने से दो कांवड़िये घायल हो गए। सिद्धार्थनगर जिले के बांसी क्षेत्र के खन्ना पुत्र राजेश खन्ना और गौतम मौर्य पुत्र यमुना मौर्य बाइक से कावड़ का जल लेकर अयोध्या से आ रहे थे। हर्रैया क्षेत्र के संसारीपुर चौराहे पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी हर्रैया में भर्ती कराया। संवाद