भनवापुर। क्षेत्र के संविलियत उच्च प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को 217 बच्चों को खसरे के संक्रमण से बचाव की दवा पिलाई गई।
विद्यालय में कक्षा-एक से आठ तक के बच्चों को खसरे की होम्योपैथिक दवा पिलाई गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंदेश्वर यादव ने बताया कि खसरे की दवा विश्व प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सा डॉ. भास्कर शर्मा ने उपलब्ध कराई है। उन्होंने बताया कि 14 वर्षों से डॉक्टर भास्कर शर्मा बच्चों को खसरा प्रतिरक्षण की दवाएं मुफ्त में उपलब्ध करा रहे हैं। विद्यालय में 217 बच्चों को मुफ्त में खसरा प्रतिरक्षण की दवा पिलाई गई। इस दौरान निशा यादव, प्रिया चौधरी, कोमल वर्मा, यासमीन, नितिन चौधरी, शुभम यादव, अनुराग वर्मा मौजूद रहे। संवाद