फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर बांटी फाइलेरियारोधी दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
घर-घर बांटी फाइलेरियारोधी दवा
विज्ञापन

डुमरियागंज। फाइलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग तहसील क्षेत्र में डोर टू डोर लोगों को दवा खिलाने में जुटा है। रविवार को बढनीचाफा भडरिया, सेखुईताज, आमोना, बयारा सहित कई गांवों में आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों में फाइलेरियारोधी दवा दी। साथ ही उन्हें अपनी निगरानी में दवा खिलाकर लोगों को फाइलेरिया बचाव के प्रति जागरूक किया। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में फाइलेरिया बचाओ अभियान में कुल 252 टीम में 504 आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जुटी हैं। टीम की निगरानी 48 सुपरवाइजर कर रहे हैं। अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मी प्रतिदिन 25 घर में दवा खिलाने पहुंच रहे हैं। अभियान की मानिटरिंग डब्ल्यूएचओ के मॉनिटर देवेंद्र मिश्र और यूनिसेफ के कोऑर्डिनेटर शोएब अख्तर कर रहे हैं। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरजी सिंह ने बताया कि फाइलेरिया रोकथाम अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लोगों को दवा खिला रहे हैं। कर्मियों को बताया गया है कि दो साल से नीचे के बच्चे तथा गर्भवती माता और जिनको गंभीर बीमारी है, उन्हें दवा नहीं देनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें