फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गोशाला से हर माह पशु पालक को दिया जाएगा एक पशु

Mon, 20 Nov 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोशाला संचालत किसानों को प्रेरित करके देंगे पशु
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। स्थायी व अस्थायी गोशाला से हर माह अनिवार्य रूप से गोशाला संचालक किसान को प्रेरित करेंगे और उन्हें एक पशु की जिम्मेदारी देंगे। यह जिम्मेदारी गोशाला संचालक की होगी। पशु पालन को पढ़ावा देने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने गोशाला संचालकों को इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए हैं।

जिले में संचालित होने वाली स्थायी व अस्थायी गोशाला में पशुओं की बढ़ती हुई संख्या और पशु पालन से दूर भाग रहे लोगों को पशुपालन के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए सूबे की योगी सरकार ने प्रोत्साहन योजना शुरू की। इसके तहत गोशाला से लेकर जाकर पशु पालन करने वाले किसानों को 900 रुपये प्रति माह की दर से पशुओं को खाने के लिए देती है। अक्तूबर माह से यह राशि बढ़ाकर 1500 रुपये माह यानी प्रति पशु पर 50 रुपये प्रतिदिन कर दिया है। जिले में स्थायी और अस्थायी रूप से संचालित होने के लिए 70 गोशालाएं बनाई गई हैं। इसमें 60 से अधिक गोशालाएं सक्रिय हैं और सात हजार पशु रखे गए हैं। गोशाला पर पशुओं का बोझ कम हो और लोग पशु पालन के लिए आगे आएं। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी ने सभी गोशाला संचालकों को प्रति माह कम से कम एक पशु पालक को प्रेरित करके गोशाला से एक गाय देने के दिशा-निर्देश दिए हैं। इसमें गोशाला से पशु ले जाने वाले पशु पालक को प्रतिमाह 1500 रुपये बैंक खाता के जरिए मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर योजना सफल हुई तो प्रतिमाह गोशाला से 70 पशु किसानों के पास पहुंचेंगी। इससे पशु पालन को बढ़ावा मिलेगा। इस संबंध में सीडीओ जयेंद्र कुमार ने बताया कि लोग पशु पालन करें। इसके लिए गोशाला संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि किसानों को पशु पालन के लिए प्रेरित करके गोशाला से पशु देने का कार्य करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें