फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: धान के लिए बारिश बनी वरदान, खुश हुए किसान

Sat, 26 Aug 2023 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
धान की फसल को देखते कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के वैज्ञानिक। 
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पिछले सप्ताह उमस व गर्मी के बाद जिले में हो रही रिमझिम बारिश से किसान काफी खुुश हैं। कीटों से प्रभावित धान के लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं है। वहीं बादलों के छाए रहने और रुक-रुककर हो रही बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। अब तक 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहने वाला तापमान 28 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के कृषि वैज्ञानिक फसल सुरक्षा डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि इस बरसात से धान की फसल को फायदा हो रहा है। दूसरा धान की फसल में अगर पत्ता लपेट यानी लीफ फोल्डर कीट का यदि कोई प्रकोप है भी तो वह इससे नियंत्रित हो जाएगा। उनके अनुसार यह बारिश धन की फसल के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है। कई दिन से बारिश न होने से आसमान की ओर टकटकी लगाए किसानों को लगातार दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से बहुत राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें