लंम्पी वायरस का टीकाकरण करते चिकित्सक।
सिद्धार्थनगर। नौगढ़ ब्लॉक के महदेवा बाजार क्षेत्र में लंपी वायरस की सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सकों की टीम ने पशुओं का टीकाकरण किया।
डॉ. अरुण कुमार प्रजापति के नेतृत्व में नौगढ़ ब्लॉक के ग्राम सेमरा में पहुंचकर लंपी वायरस से ग्रसित पशुओं को टीका लगाया तथा स्वस्थ पशुओं को लंपी वायरस से बचाव के लिए एंटी वायरस वैक्सीन लगाकर पशुपालकों को सचेत किया। कहा कि स्वस्थ पशुओं को लंपी वायरस से ग्रसित पशु से दूर रखें। यदि किसी पशु में लंपी वायरस के लक्षण दिखते हैं तो तत्काल पशु चिकित्सक से संपर्क करें। संवाद