सिद्धार्थनगर। नौगढ़ ब्लॉक में कार्यरत लेखाकार के व्यवहार से नाराज ग्राम प्रधानों ने बुधवार को ब्लॉक पर धरना दिया। सीडीओ व बीडीओ द्वारा लेखाकार पर कार्रवाई के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया। जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा व ब्लॉक अध्यक्ष गंगा मिश्रा की अगुवाई में धरना दिया। धरना के दौरान प्रधानों ने बताया कि मनरेगा का भुगतान को लेकर लेखाकार ने अमर्यादित व्यवहार जिसके विरोध में धरना दिया गया। इस दौरान धर्मराज यादव, चंद्रजीत जायसवाल, सरिता, महेंद्र यादव, रेहाना खातून, विश्वनाथ शुक्ला, राजाराम, तौलन प्रसाद चंद्रिका, तीरथ प्रसाद मौजूद रहे। संवाद