फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अंगद वर्मा बने बजरंग दल के जिलाध्यक्ष

Mon, 18 May 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला योजना बैठक में अंगद वर्मा को बजरंग दल सिद्धार्थनगर का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत होने के बाद बांसी नगर में आगमन पर रविवार की शाम कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। इस दौरान अंगद वर्मा ने कहा कि हिंदू बहन-बेटियों की सुरक्षा और हिंदुत्व के लिए लड़ना मेरा प्रथम दायित्व है। संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा। इस अवसर पर मोहन सिंह जिला संरक्षक, बस्ती, स्नेह पांडेय जिलाध्यक्ष बस्ती, प्रोफेसर केपी. त्रिपाठी, घनश्याम जायसवाल अध्यक्ष, व्यापार मंडल, अनुपमा सिंह दुबे, सनी जायसवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें