फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रामलीला में हुआ अंगद रावण संवाद का मंचन

Wed, 15 Oct 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भवानीगंज। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बढ़नी चाफा, स्थानीय रामलीला मैदान में मंगलवार की रात आयोजित रामलीला मंचन में अंगद-रावण संवाद का मंचन किया गया। कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंचन कार्यक्रम में भगवान श्रीराम की ओर से दूत बनकर अंगद का लंका में प्रवेश और रावण से संवाद का दृश्य रोचक रहा। मंच पर जब अंगद ने रावण को धर्म और नीति का उपदेश दिया तथा युद्ध से बचने की सलाह दी तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। रावण की भूमिका निभाने वाले कलाकार रामतेज कसौधन ने अपनी वाणी और हाव-भाव से रावण के अहंकार को जीवंत किया, वहीं अंगद की भूमिका निभाने वाले कलाकार मनीष श्रीवास्तव ने वीरता और धर्मनिष्ठा का अद्भुत प्रदर्शन किया। इस दौरान डाॅ. राजेश गुप्ता, राजेश पांडेय, राजीव अग्रहरि,रामकुमार कशौधन, राजकुमार गुप्ता, जेपी द्विवेदी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें