सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव के पास रविवार सुबह एक विवाहिता बेहोशी की हालत में मिली। आसपास के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के बाद उसे होश आया। पीडि़ता क्षेत्र के देवलहवा ग्रांट की निवासी है। जानकारी मिलते ही उसके पिता सिराजुद्दीन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि रात एक बजे अचानक घर से गायब हो गई थी। इससे पहले भी ऐसा हो चुका है। चिकित्सकों ने इलाज के बाद घर भेज दिया। संवाद