फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Thu, 23 Nov 2023 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- है
विज्ञापन

भवानीगंज थाना क्षेत्र के जुड़वनिया गांव का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

भवानीगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र जुड़वनिया गांव में बुधवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। दो वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। उसका शव कमरे में छत के कुंडे से फंदे के सहारे लटका मिला। पिता की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बस्ती जनपद के सोनहा थाना क्षेत्र के आलेहकुईयां गांव निवासी राम ललन की पुत्री मनीषा देवी (22) की शादी दो वर्ष पूर्व जनपद सिद्धार्थनगर के भवानीगंज थाना क्षेत्र के जुड़वनिया गांव निवासी परमात्मा प्रसाद के पुत्र विनोद के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात में खाना खाने के बाद वह सोई थी। सुबह उठने के बाद काम भी किया, फिर अचानक कमरे में गई। काफी देर तक वह बाहर नहीं आई तो लोगों ने जाकर कमरे में देखा। कमरे में छत के कुंडे से लगे फंदे के सहारे लटका शव देखा गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। इसी बीच किसी ने मामले की जानकारी भवानीगंज पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। कुछ ही समय बाद घटनास्थल पर सीओ डुमरियागंज सुजीत कुमार राय भी पहुंच गए। घटना से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
इस संबंध में इंचार्ज थानाध्यक्ष गेनालाल रमन ने बताया कि मामला संज्ञान में है। विवाहिता के पिता राम लल्लन ने तहरीर देकर सूचना दी है कि मेरी बेटी ने फंदा लगा लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन




पिता के शिकायती पत्र से लोग हैरान
मृतका के पिता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा है कि उसकी बेटी ने खुद फंदे से लटक कर जान दे दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाए। पिता की ओर से किसी की शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें