संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। लाइफ केयर हॉस्पिटल इटवा में 20 अक्तूबर को ऑपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। इस मामले में परिजनों की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल प्रबंधन को नोटिस दिया है। तीन दिन के अंदर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।
इटवा के गेनवरिया के राजू गौतम ने शिकायत की है कि उनकी पत्नी के इलाज में लापरवाही के कारण मौत हो गई। इस मामले में डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय गुप्ता ने शनिवार मौके पर जाकर जांच की तो अस्पताल पंजीकृत मिला। शिकायत के मामले में उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को नोटिस दिया है।
शिकायत के अनुसार, डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल में बताया कि 10 ग्राम ही खून था, जिसके लिए 30 हजार रुपये लिए गए थे। उसके बाद ऑपरेशन के लिए 50 हजार रुपये जमा कराए गए थे। जब महिला की मौत हो गई तो अस्पताल प्रबंधन ने एंबुलेंस से उसके घर पहुंचा दिया।
इस मामले में सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार वाजपेयी ने बताया कि इस मामले में जांच की जाएगी। यदि अस्पताल में लापरवाही हुई होगी तो कार्रवाई की जाएगी।