शोहरतगढ़। चंदनपुर गांव के पास सुबह बनारस से बहराइच जाने वाली ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने शव की पहचान करने का प्रयास किया। पहचान न होने पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ रामदेव ने बताया कि शव का पहचान नहीं हो पाई है। संवाद