फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे: करंट की चपेट में आकर बस में बैठे वृद्ध की मौत, तीन झुलसे

Sun, 15 Mar 2026 04:52 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर

सार

बताया जा रहा कि शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के लखनपारा गांव से शव का अंतिम संस्कार के लिए अयोध्या ले जा रहे थे। जैसे ही करौना नानकार के पास ग्यारह हजार हाई बोल्टेज तार बस टच हो गया। तार चट होने पूरे बस में करंट उतर गया।
विज्ञापन
बस में सवार घायल एक युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिलि्हया थाना क्षेत्र के करौंदा चौराहे पर एक  बस में हाई वोल्टेज तार सट गया, इससे करंट उतर गया। इस घटना में बस में सवार वृद्ध की मौत हो गई। जबकि तीन लोग मामूली रूप से झूलस गए। बताया जा रहा है कि बस से किसी व्यक्ति का शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए अयोध्या निकले थे गांव के बाहर ही सड़क पर पहुंचने पर यह घटना हो गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा कि शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के लखनपारा गांव से शव का अंतिम संस्कार के लिए अयोध्या ले जा रहे थे, जैसे ही करौना नानकार के पास हाईटेंशन केबल बस के संपर्क में आ गया। केबल के सटते ही बस में करंट उतर गया। बस में करंट उतरते ही अंदर बैठ लगभग 60 से 65 लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग किसी बस उतर अपनी जान बचाई। तीन लोग ही झुलस गए। हालांकि, वह भी खतरे से बाहर है मामूली रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें