फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सब्जी दुकानदार पर ईंट से पशु को मारने का आरोप

Mon, 20 Nov 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के चेतिया कस्बा में एक सब्जी दुकानदार ने मूली का पत्ता खाने पर एक पशु को ईंट से मार दिया। इससे पशु की मौत हो गई। इससे मौके पर भीड़ जुट गई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

चेतिया कस्बा निवासी तिलकराम ने पुलिस को दी तहरीर में कहा उन्होंने एक पशु पाला था, वह गर्भवती थी। शाम छह बजे घर के सामने एक सब्जी दुकानदार ने ईंट से पशु के सिर पर मार दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसने सब्जी दुकानदार पर कार्रवाई की मांग की है। मौके पर पहुंचे सीओ इटवा जयराम ने कहा कि तहरीर मिली है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें