फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सप्ताह में दो दिन कप्तानगंज होकर दिल्ली जाएगी अमृत भारत एक्सप्रेस

Mon, 01 Jan 2024 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। अयोध्या धाम जंक्शन पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन (सोमवार और बृहस्पतिवार) दंरभगा से आनंद विहार टर्मिनल के लिए चलेगी। वहीं यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से दरभंगा के लिए (मंगलवार और शुक्रवार) को संचालित की जाएगी। रेल विभाग ने इस ट्रेन की समय-सारणी जारी की है।
विज्ञापन

जारी समय-सारणी के अनुसार 15557 दरभंगा-आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस 01 जनवरी से प्रत्येक सोमवार एवं बृहस्पतिवार को दरभंगा से 15.00 बजे प्रस्थान करेगी। यह कमतौल से 15.23 बजे, जनकपुर रोड से 15.47 बजे, सीतामढ़ी से 16.30 बजे, बैरगनिया से 16.59 बजे, रक्सौल से 18.30 बजे, नरकटियागंज से 19.30 बजे, बगहां से 20.33 बजे चलकर कप्तानगंज में 22.02 बजे पहुंचेगी। इसके बाद गोरखपुर से 23.25 बजे और दूसरे दिन बस्ती से 00.34 बजे, मनकापुर से 01.32 बजे, अयोध्या धाम से 02.35 बजे, लखनऊ से 05.10 बजे, कानपुर सेंट्रल से 07.05 बजे, इटावा से 08.27 बजे, टूंडला से 09.37 बजे तथा अलीगढ़ से 10.37 बजे छूटकर आनंद विहार टर्मिनल 12.35 बजे पहुंचेगी।



वहीं, 15558 आनंद विहार टर्मिनल-दरभंगा अमृत भारत द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस 02 जनवरी से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को आनंद विहार टर्मिनल से 15.10 बजे प्रस्थान कर अलीगढ़ से 16.42 बजे, टूंडला से 17.35 बजे, इटावा से 18.30 बजे, कानपुर सेंट्रल से 20.15 बजे, लखनऊ से 22.15 बजे, दूसरे दिन अयोध्या धाम से 01.15 बजे, मनकापुर से 01.52 बजे, बस्ती से 02.59 बजे, गोरखपुर से 04.35 बजे चलकर कप्तानगंज जंक्शन पर 05.20 बजे पहुंचेगी। इसके बाद बगहां से 06.35 बजे, नरकटियागंज से 07.20 बजे, रक्सौल से 08.10 बजे, बैरगनिया से 09.08 बजे, सीतामढ़ी से 09.50 बजे, जनकपुर रोड से 10.15 बजे तथा कमतौल से 10.35 बजे छूटकर दरभंगा 11.50 बजे पहुंचेगी। इसकी जानकारी जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें