फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हॉट स्पाट पर तत्काल मिलेगी एंबुलेंस

Mon, 27 Feb 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अब एंबुलेंस की लेटलतीफी से हादसे में घायल की जान नहीं जाएगी। बशर्ते समय से 108 नंबर पर सूचना देनी होगी। एंबुलेंस सेवा प्रदाता ने जिले में 29 हॉट स्पाट चिह्नित किए हैं। इसके 100 मीटर के दायरे में एंबुलेंस खड़ी रहेगी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को संबंधित क्षेत्र के सीएचसी और पीएचसी पर ले जाएगी, जिससे घायल व्यक्ति का त्वरित इलाज हो सके।
विज्ञापन

सड़क पर वाहनों की भीड़ और असुरक्षित हाथों में स्टियरिंग होने से हादसे बढ़ रहे हैं। इसमें समय से अस्पताल न पहुंचने से घायल व्यक्ति की जान भी चली जाती है। इसमें कई बार एंबुलेंस को समय से जानकारी न देना या एंबुलेंस का विलंब से पहुंचना मुख्य वजह है।
एंबुलेंस सेवा संचालक की तरफ से जिले के 29 ऐसे स्थान चिह्नित किए गए हैं, जहां पर अक्सर हादसे होते हैं। उसके 100 मीटर के दायरे में 108 नंबर एंबुलेंस की उपलब्धता की कवायद की जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही लोकेशन पर गाड़ी पहुंचेगी। घायल या अन्य आपदा के शिकार व्यक्ति को संबंधित क्षेत्र के सीएचसी या पीएचसी पर ले जाएगी। अगर वहां उपचार संभव नहीं होगा तो जिला अस्पताल भी ले जाया जाएगा। इसके लिए रूट चार्ट तैयार करके संचालक एंबुलेंस चालकों को दे दिया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में एंबुलेंस 102 और 108 के प्रभारी अजय कुमार यादव ने बताया कि घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जरूरी है। इसके लिए 29 हॉट स्पाट चिह्नित किए गए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर एंबुलेंस पहुंच जाएगी।
-
इन स्थानों पर शाम और सुबह होते हैं हादसे
1.सिद्धार्थनगर मुख्यालय के ओवरब्रिज को पार करने के बाद पड़ने वाले तिराहे पर सुबह और रात में हादसे अधिक होते हैं।
-
2. बांसी-नौगढ़ मार्ग पर स्थित जोगिया कोतवाली क्षेत्र के फजिहतवा नाले के पास सुबह और देर शाम को अक्सर हादसे होते हैं।
-
3. इटवा थाना क्षेत्र के इटवा-बांसी मार्ग पर स्थित करहिया पुल के पास मोड़ होने के कारण घटनाएं होती हैं। खास करके रात और सुबह के समय।
-
4. शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के शोहरतगढ़- सनई मार्ग पर स्थित बैरिहवा गांव के पास अधिकतर हादसे रात में होते हैं।
-
यहां खड़ी रहेगी एंबुलेंस
बांसी कोतवाली क्षेत्र के असनार, असुरनगढ़, बघौली, बांसी में बांसी नौगढ़ मार्ग हाटा खास, हायता नगर, पेड़ारी बुजुर्ग, सदर थाना क्षेत्र के बगहिया, ओवरब्रिज सिद्धार्थनगर कपिया मिश्र, करछुलिया ग्रांट खजुरिया लकड़ी, लुंबिनी रोड महरिया, नौगढ़ रोड उसका बाजार, एनएच-28 सिंहोरवा, पिपरा पांडेय, इटवा में बिजवार, चिल्हिया में गौहनिया, डुमरियागंज में परसा पंडित, धनखरपुर, मटेहना बुजुर्ग, इटवा डुमरियागंज मार्ग, मिठौवा बुजुर्ग, खिरीडिहा शोहरतगढ़, मेचुकी इटवा पेड़रा इटवा, गोनहा उसका बाजार में एंबुलेंस रहेगी। दुघर्टना होते ही मौके पर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

-
बीते वर्ष हुए हादसों पर नजर
वर्ष 2022 में 210 सड़क हादसे हुए थे। इनमें 109 लोग घायल हुए थे। जबकि 107 लोगों की जान गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें