फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जन्माष्टमी पर रोहिणी नक्षत्र और बुधवार का अद्भुत संयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले के सभी थानों एवं पुलिस लाइंस समेत विभिन्न मंदिरों में बुधवार रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए थानों में मंदिरों की साफ-सफाई व उन्हें सजाने के साथ भंडारे की व्यवस्था की जा रही है। पौराणिक दृष्टि से द्वापर युग में भाद्रपद मास में कृष्ण पक्ष में बुधवार मध्य रात्रि अष्टमी तिथि और रोहणी नक्षत्र के संयोग में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। पंडित अभय कुमार वैदिक ने बताया कि इस बार ऐसा संयोग बन रहा है, जो भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय बना था। इस बार भी अष्टमी तिथि और रोहणी नक्षत्र के जन्माष्टमी को बुधवार दिन पड़ रहा है। यह अद्भुत संयोग है, जो कई वर्षों में आता है। उन्होंने बताया कि जन्माष्टमी दो दिन मनाया जाता है, जो इस बार छह और सात सितंबर को मनाया जाएगा। छह सितंबर को दोपहर 3:37 मिनट पर अष्टमी शुरू हो जाएगी, जो सात सितंबर दोपहर 4:14 मिनट तक रहेगी।
विज्ञापन

थानों में हो रही तैयारी
पुलिस लाइंस व थानों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने की तैयारी की जा रही है। पुलिस लाइंस में सजावट की जा रही है, जबकि सभी थानों में धूमधाम के धार्मिक अनुष्ठान व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें