भारतभारती। आत्मा योजनांतर्गत युवा कृषकों का कौशल क्षमता के विकास के लिए कृषि विज्ञान केंद्र सोहना में प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। 12 जनवरी से शुरू हुए प्रशिक्षण में जिले के हर विकास खंड से किसान आकर खेती-किसानी, पशुपालन और मत्स्य पालन के साथ लघु उद्यम तथा सब्जी उगाने की बारीकियां सीख रहे हैं। साथ ही उन्हें अचार-पापड़ उद्योग संबंधी विभिन्न उद्यमिता के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। खेतों में कीट व माहू के बीमारियों के बचाव व नेचुरल खेती, जैविक खेती को बढ़ावा देने के बारे में वैज्ञानिकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।आत्मा योजना के तहत चयनित सहयोगी संस्था ग्रामीण महिला एवं बाल उत्थान सेवा समिति द्वारा संचालित किया जा रहा है उक्त प्रशिक्षण में दुर्गेश, रेनू, जुड़ानी, अभिषेक, विवेक आदि मौजूद रहे। वैज्ञानिक डॉ. मार्कंडेय सिंह सहित नीलम सिंह और अन्य कृषि वैज्ञानिकों ने जानकारी दी।