फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल चाल प्रतियोगिता में आलोक और गरिमा अव्वल

विज्ञापन
जिला स्टेडियम में आयोजित वाक रेस प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
पैदल चाल प्रतियोगिता में आलोक और गरिमा अव्वल
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिला प्रशासन एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को हुई पैदल चाल प्रतियोगिता में आलोक कुमार और गरिमा ने अलग-अलग वर्ग में बाजी मारी। महात्मा गांधी जयंती के मौके पर आयोजित प्रतियोगिता में बालक-बालिका वर्ग में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छह-छह प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
पांच किमी पैदल चाल प्रतियोगिता बालक वर्ग में आलोक कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अशोक कुमार द्वितीय, सुरेंद्र कुमार तृतीय, नागेंद्र कुमार चतुर्थ, त्रिवेणी कन्नौजिया पंचम, राजेश कुमार छठे स्थान रहे। तीन किमी पैदल चाल प्रतियोगिता बालिका वर्ग में कुमारी गरिमा ने पहला स्थान प्राप्त किया। सविता ने द्वितीय, सारिका चौरसिया ने तृतीय, संगीता ने चतुर्थ, संजना ने पंचम, करिश्मा ने छठा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक श्यामधनी राही ने बतौर मुख्य अतिथि खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया। विधायक व क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पार्चन कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। देवेंद्र पांडेय, रत्नेश सिंह, सोनू गुप्ता, अरविंद गुप्ता, कोच सुमन सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। ईशान सिंह, विवेक मणि त्रिपाठी, विपिन मणि त्रिपाठी, सत्य प्रकाश त्रिपाठी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें