फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बांध की मरम्मत में धांधली का आरोप, जांच की मांग

Fri, 14 Jul 2023 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय स्वाभिमान मंच के लोगों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी संजीव रंजन को ज्ञापन सौंपकर बांसी क्षेत्र के बांध में हुए कार्यों के जांच की मांग की। मंच के अध्यक्ष आरएस पांडेय ने कहा कि बांसी क्षेत्र में बूढ़ी राप्ती दक्षिण दिशा में ककरही से अशोगवा तक बांध का मरम्मत कार्य गुणवत्ता पूर्ण नहीं है। पिछले साल बरसात में जो रेनकट बने थे, वह आज भी नजर आ रहे हैं। इस बांध पर हर वर्ष काफी रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन प्रतिवर्ष बांध कटता है और जनता को नुकसान होता है। उन्होंने मांग की है कि वर्ष 2022-23 व 2023-24 में खर्च हुए धन और कार्यों की जांच कराई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें