सिद्धार्थनगर। बर्डपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर 10 के निर्माणाधीन प्राथमिक विद्यालय देवरा चौधरी में मानक की धज्जियां उड़ाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। प्रधान प्रतिनिधि संतोष चौधरी सहित कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि छत निर्माण कार्य में सरिया का कम प्रयोग हुआ और देशी बालू अधिक प्रयोग किया गया है। उनका आरोप है कि देशी बालू से दीवार चिनाई कराई गई और बरामदे का छत लगाने के दौरान नाम मात्र का सरिया और मोरंग बालू के स्थान पर 80 प्रतिशत देशी बालू का इस्तेमाल किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि इस विद्यालय में छोटे छोटे बच्चे पढ़ेंगे अगर कोई घटना दुर्घटना हो गई तो क्या होगा। ग्रामीणों ने इस विद्यालय की उच्चस्तरीय टेक्निकल जांच करा दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग डीएम से की है।