पकड़ी बाजार। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के गंगवा छपिया निवासी एक व्यक्ति ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर गांव में स्थित एक जमीन एक व्यक्ति के मिट्टी पाटकर अवैध कब्जा किए जाने का आरोप लगाया है। प्रार्थी ने एसडीएम से अवैध कब्जे को रुकवाने की मांग की है। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के गंगवा छपिया निवासी राधेश्याम व अन्य ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर गांव में स्थित सरकारी जमीन पर गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा मिट्टी पाटकर अवैध कब्जा किया जा रहा है। उसने मिश्रौलिया थाने पर तहरीर दिया और वहां यह समझौता हुआ कि जबतक पैमाइश नहीं होगी तबतक किसी भी प्रकार की मिट्टी पटाई का काम नहीं होगा। इसके बाद भी रियाज मिट्टी पटाई का काम नहीं रोका गया है। मामले की जांच करके कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में शोहरतगढ़ एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव ने बताया कि एसएचओ मिश्रौलिया व लेखपाल को सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा रोकने का निर्देश दिया गया है। संवाद