शाहपुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बनकटी निवासी अनिल कुमार ने इटवा थाने में तहरीर देकर बैनामाशुदा भूमि पर जबरन निर्माण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के धोबहा मुस्तहकम में उसने भूमि बैनामा कराई है। आरोप लगाया कि रविवार की रात राजपुर निवासी एक व्यक्ति ने जबरन उस पर निर्माण शुरू करा दिया। सोमवार सुबह इसकी जानकारी होने पर जब वह मौके पर पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने गाली-गलौज करते हुए हाथापाई की कोशिश की। पीड़ित ने 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और निर्माण रुकवा दिया। पुलिस के जाने के बाद विपक्षी ने दोबारा निर्माण शुरू करवा दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि मौके पर पुलिस बल भेजकर निर्माण रुकवा दिया गया है। संवादर