सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ तहसील के परसोहिया नानकार निवासी नजीरून्निशा ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर फरियाद की है। उसने आरोप लगाया है कि गांव में सड़क किनारे उसकी बैनामा कराए गए भूमि में एक व्यक्ति द्वारा जबरिया निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने एसडीएम से जांचकर मौके पर कराए जा रहे निर्माण कार्य रोकने की गुहार लगाई है। संवाद