शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के करौंदा चौराहे पर रविवार शाम एक युवक को कुछ लोगों ने पीट दिया है। पीडि़त युवक ने सोमवार चिल्हिया थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सदर थाना क्षेत्र के नगवा गांव निवासी शुभम त्रिपाठी ने थाना चिल्हिया थाने में तहरीर देकर बताया कि मनोहरी गावं में ननिहाल है। रविवार लगभग तीन बजे करौंदा चौराहे पर एक दुकान पर जलपान कर रहा था। कुछ युवक मुझपर कमेंट कस रहे थे। इसका विरोध किया तो गाली गलौज देते मारने पीटने लगे। किसी तरह वहां से भाग कर जान बचाई। चिल्हिया एसओ अमित कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद