फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पोखरे पर कब्जे का आरोप, एसडीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। कस्बे के राप्तीनगर वार्ड में स्थित पोखरी गड्ढे पर एक व्यक्ति की ओर से अतिक्रमण कर कब्जा किए जाने की शिकायत मोहल्ले के लोगों ने एसडीएम बांसी निखिल चक्रवर्ती से की है। शिकायती पत्र देकर कब्जे को रोकने और हटाने की मांग की है। राप्तीनगर वार्ड निवासी पवन कुमार और अन्य लोगों ने आरोप लगाया है कि मोहल्ला राप्तीनगर में एक सार्वजनिक गड्ढा है। इस गड्ढे में पूरे मोहल्ले के पानी की निकासी होती है। इस गड्ढे की भूमि पर शास्त्री नगर वार्ड निवासी एक व्यक्ति सरकारी जमीन पर जबरन कब्जा कर रहा है। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में छह जनवरी 2025 को भी शिकायत की गई थी जिसके बाद संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया था। इसके बाद दबंगई के बल पर पुनः भूमि पर कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें