फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दुकान के सामने तेज गति से वाहन चलाने से मना करने पर पीटने का आरोप

Tue, 27 Aug 2024 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मोहाना क्षेत्र के पननी गांव के पास दुकान के सामने गाड़ी तेज चलाने से मना करने पर मनबढ़ों ने रविवार शाम को एक दुकानदार की पिटाई कर दी। उनकी भाभी ने इसे लेकर आपत्ति जतायी तो मनबढ़ों ने उनकी भी पिटाई कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध केस दर्ज कर दिया है। वह मामले की जांच में जुटी है। दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के पननी गांव निवासी सरमोध ने मोहाना थाना में तहरीर देकर बताया कि उनकी पननी चौराहे पर दुकान है। रविवार की शाम को गांव के पूर्णवासी, शुकुमार, सनी उनके दुकान के सामने से तेज गाड़ी लेकर जा रहे थे। उन्होंने गाड़ी धीमी चलाने को कहा तो इसे लेकर आरोपितों ने उन्हें पीट दिया। उनकी भाभी नर्वदा ने विरोध जताया तो आरोपितों ने उन्हें भी मारा पीटा। इसी मामले में दूसरे पक्ष से शिवकुमार ने पुलिस को दिये तहरीर में कहा कि उनके बाबा पूर्णवासी को सर्वजीत, नरमोद, रामभरोसे ने मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों से मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें