फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जेई से अभद्रता करने वाले दो लोगों का पुलिस ने किया चालान

Wed, 18 Oct 2023 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-उसका बाजार थाना क्षेत्र के सोहांस चौराहे का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

उसका बाजार। थानाक्षेत्र के सोहांस चौराहे पर मंगलवार की देर शाम दो लोगों ने पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता अनुराग श्रीवास्तव से अभद्रता की।
अवर अभियंता अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि वह लोटन ब्लॉक में बन रही सड़क का निरीक्षण करके वापस आ रहे थे। सोहांस चौराहे पर चाय पीने के लिए रुके थे कि तभी लोटन कोतवाली क्षेत्र के परसौना निवासी नोहर प्रसाद और पीयूष सिंह उनसे उलझ गए और अभद्रता करने लगे। जेई ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसओ सत्येंद्र कुंवर ने बताया कि सूचना पर गई पुलिस, दोनों आरोपियों को थाने लाई और मेडिकल कराकर शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। इस मामले में विभाग के अभियंताओं ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें