सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति के तहत रविवार को महिला थाना में नई किरण जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इसमें 10 जोड़ों के बीच मनमुटाव को दूर करते हुए एक साथ विदा किया गया। जानकारी देते हुए एसओ भाग्यवती पांडेय ने बताया कि सुलह समझौता के जरिये 10 परिवार एक हुए हैं।