फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कोविड वार्ड के निर्माण में अनियमितता का आरोप लगा किया प्रदर्शन

विज्ञापन
भनवापुर क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
कोविड वार्ड के निर्माण में अनियमितता का आरोप लगा किया प्रदर्शन
विज्ञापन

भनवापुर। सीएचसी सिरसिया में कोविड वार्ड के निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाकर मंगलवार को क्षेत्रीय लोगों ने प्रदर्शन किया। इससे पूर्व भी 28 नवंबर को विशेष सचिव धीरेंद्र सिंह सचान ने सीएचसी का दौरा कर कोविड वार्ड के निर्माण में कमियों पर नाराजगी जताई थी और उसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे।
क्षेत्र के दिनेश मिश्रा, बिफई प्रसाद, नंदकिशोर मिश्रा, रामकुमार, राम बहोर, सतराम आदि ने बताया कि विशेष सचिव की जांच के दौरान निर्माण में कमियां में मिली थीं। उन्होंने ठेकेदार व जेई से पिलर को तोड़ कर फिर से बनाने का निर्देश दिया था। बावजूद इसके, ठेकेदार मनमानी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सीएचसी सिरसिया में 20 बेड के कोविड वार्ड के निर्माण का काम नेशनल प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन कंपनी करा रही है। 25 लाख की लागत से हो रहे निर्माण के शुरुआती दौरा में ही लोगों ने मानकविहीन सामग्री के प्रयोग का आरोप लगाया था। उसके बाद विशेष सचिव धीरेंद्र सिंह सचान ने 28 नवंबर को सीएमओ के साथ सीएचसी सिरसिया का दौरा कर किया था। विशेष सचिव ने निर्माण कार्य पर अंसतोष जताया था और कमियों को दूर करने की हिदायत दी थी, बावजूद इसके निर्माण एजेंसी और ठेकेदार की मननानी जा रही है। सीएमओ वीके अग्रवाल ने कहा कि कोविड वार्ड की जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर पिलर तोड़ कर फिर से बनवाने का निर्देश दिया गया था। अगर बिना तोड़े निर्माण कराया जा रहा है तो यह गलत है, जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें