फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: कहासुनी के बाद युवक को खंभे से बांधकर पीट-पीटकर हत्या, ठेके पर हुआ था मामूली विवाद

Fri, 07 Jul 2023 11:10 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी सिद्धार्थनगर।

सार

थानाध्यक्ष भवानीगंज शिव नारायण सिंह ने बताया कि बिरजू के बड़े भाई की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले में भवानीगंज थाना क्षेत्र के बढ़नीचाफा कस्बे के गोड़टूटवा मोहल्ले में बलरामपुर के युवक की खंभे से बांधकर लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। पीड़ित परिजनों ने युवक को घर से उठा ले जाने और पीटकर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद एवं अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बलरामपुर के गद्दीपुर चौराहा स्थित देसी शराब के ठेके पर बुधवार रात बलरामपुर के गैड़ास बुजुर्ग थाने के वैश्यडीह गांव निवासी बिरजू (30) और भवानीगंज के गोड़टूटवा निवासी लाखन यादव व रामविलास यादव के बीच कहासुनी व हाथापाई हुई थी।

इसे भी पढ़ें: दिहाड़ी मजदूर रातोंरात बने आलीशान बंगलों के मालिक, धर्मांतरण कराया या की तस्करी
विज्ञापन



 

विज्ञापन

बिरजू के बड़े भाई आंधी गौतम के अनुसार मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करा दिया। इसके बाद बिरजू घर चला आया। कुछ देर बाद लखन व रामविलास आठ-दस लोगों के साथ बिरजू को बुलाने पहुंचे। बिरजू नहीं आया तो वापस चले गए।

थोड़ी देर बाद दोबारा आए और दरवाजे पर खड़ी बिरजू की बाइक उठा ले गए। कुछ देर बाद वे तीसरी बार आए और घर से बिरजू को जबरन उठा ले गए। गोड़टूटवा ले जाकर उन्होंने बिरजू को खंभे से बांधकर लाठी-डंडे से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: बाइक सवार बाप-बेटी पर तेंदुए ने बोला हमला, ससुराल से लड़की को लेकर घर लौट रहे थे पिता

थानाध्यक्ष भवानीगंज शिव नारायण सिंह ने बताया कि बिरजू के बड़े भाई की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना की जानकारी होने पर बृहस्पतिवार सुबह एसपी अमित कुमार आनंद और एएसपी सिद्धार्थ ने मौके पर पहुंच निरीक्षण कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें