फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के अधिवक्ता भारतीय नव संवत्सर एवं नवरात्रि के प्रथम दिवस पर न्यायिक कार्य नहीं किए। अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण किसी भी न्यायालय या अधिकरण व किशोर न्याय बोर्ड में न्यायिक कार्य नहीं हुआ, जिससे वादकारी तारीख लेकर वापस लौट गए। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इंदु कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं महामंत्री दिव्य प्रकाश शुक्ल के संचालन में कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसमें कार्यकारणी के सदस्यों ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया। अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण जनपद एवं सत्र न्यायालय, अधीनस्थ न्यायालयों, परिवार न्यायालय, तहसील न्यायालयों एवं जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग में न्यायिक कार्य नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें