फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मांगों के समर्थन में अधिवक्ताओं ने की बैठक

Wed, 04 Oct 2023 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बार एसोसिएशन डुमरियागंज की बैठक मंगलवार को तहसील परिसर में संगठन के तहसील अध्यक्ष इंद्रमणि पांडेय की अध्यक्षता में की गई। जिसमें अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम हापुड़ प्रकरण व अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लेकर किया जा रहा अनिश्चितकालीन न्यायिक कार्य बहिष्कार पर चर्चा की गई। तय किया गया कि बुधवार से अधिवक्ता अपने कार्य करना शुरू करेंगे। एडवोकेट राजेश दुबे ने प्रस्ताव रखा कि अब हापुड़ प्रकरण को लेकर प्रस्ताव न्यायिक कार्य बहिष्कार 15 अक्तूबर तक स्थगित किया जाए। अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू नहीं किया जाता है तो 16 अक्तूबर को न्यायिक कार्य से विरत रहकर धरना प्रदर्शन करेंगे। बैठक का संचालन महामंत्री राम बहादुर यादव ने किया। इस दौरान उदय सिंह, मुनीश हैदर रिजवी, हरिश्चंद्र सिंह, रविशंकर पांडेय, अखिलेश मिश्र, श्रीकृष्णा यादव, शिवशंकर चौबे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें