फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अधिवक्ताओं ने एसडीएम को सौंपा मांग पत्र

Sat, 02 Sep 2023 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। हापुड़ में पुलिस ओर से अधिवक्ताओं के साथ हुई बर्बरता को लेकर शुक्रवार को शोहरतगढ़ तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्री मांग पत्र एसडीएम प्रदीप कुमार यादव को सौंपा।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के महामंत्री अशोक कुमार शुक्ल ने अधिवक्ताओं के साथ ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि हापुड़ में पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं के साथ हुई बर्बरता को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि हापुड़ में घायल अधिवक्ताओं को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता धनराशि उपलब्ध कराने, एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल तत्काल लागू करने, हापुड़ घटना के दोषी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेजनेए हापुड़ के जिला अधिकारी व पुलिस कप्तान को तत्काल हटाकर उन्हें आजीवन जिला प्रभार देने से अयोग्य घोषित करने।
अधिवक्ताओं के ऊपर जो भी फर्जी मुकदमे दर्ज किये गये हों उन्हें तत्काल प्रभाव से खत्म करने तथा माननीय उच्च न्यायालय प्रयागराज में पदस्थ न्यायमूर्ति से मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की। इस दौरान अधिवक्ता दयासागर पाठक, अशोक कुमार शुक्ल, विशाल श्रीवास्तव, गोपाल जी मिश्र, अरविंद कनौजिया, दीपक चौधरी, सुरेंद्र प्रसाद, श्रवण कुमार श्रीवास्तव, शिव शंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें