फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डुमरियागंज रजिस्ट्री कार्यालय में अधिवक्ताओं ने ताला जड़कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
डुमरियागंज स्थित रजिस्ट्री ऑफिस कार्यालय पर तालाबंदी कर विरोध जताते बार एसोसिएशन के अधिवक्ता। स
विज्ञापन
हापुड़ की घटना के विरोध में शहर समेत सभी तहसीलों में आंदोलनरत रहे अधिवक्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। हापुड़ की घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने डुमरियागंज में रजिस्ट्री कार्यालय में ताला जड़कर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सोमवार को बार एसोसिएशन ने डुमरियागंज के अध्यक्ष इंद्रमणि पांडेय और महामंत्री रामबहादुर यादव की अगुवाई में डुमरियागंज तहसील परिसर में अधिवक्ता एकत्रित हुए। उन्होंने पुलिस प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। यहां से वह पैदल उप निबंधक (रजिस्ट्री) कार्यालय पहुंचे व मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया।
बार एसोसिएशन डुमरियागंज के अध्यक्ष इंद्रमणि पांडेय ने कहा कि पुलिस प्रशासन की हापुड़ में शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठे अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज की घटना निंदनीय है। उन्होंने हापुड़ के डीएम व पुलिस अधीक्षक के स्थानांतरण की तत्काल मांग करते हुए कहा कि अगर मांगें नहीं पूरी हुई तो बड़े पैमाने पर प्रदर्शन होगा। उन्होंने कहा कि घटना में सम्मिलित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराकर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। घायल अधिवक्ताओं को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग की गई। इस दौरान वीरेंद्र सिंह, उदय सिंह, मुनिस हैदर रिजवी, रमन श्रीवास्तव, सुल्तान मेहंदी, अवध बिहारी सिंह, मनबहाल श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र सिंह, रविशंकर पांडेय, अखिलेश कुमार मिश्रा, कृष्ण कुमार यादव, शिव शंकर चौबे, अवधेश कुमार राही, जलाल अहमद, ओंकार लाल श्रीवास्तव और नदीम अहमद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
न्यायिक कार्य से विरत रहे
सिद्धार्थनगर। हापुड़ घटना के विरोध में सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। एसोसिएशन की आमसभा की बैठक में 11 और 12 सितंबर को न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव पास हुआ। एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम मिश्र ने बताया कि हापुड़ घटना के विरोध में रविवार देर रात बार कौंसिल की मीटिंग करके अध्यक्ष द्वारा निर्णय लिया गया कि सभी बार संघ सोमवार एवं मंगलवार को कार्य से विरत रहेंगे। महामंत्री सिद्धनाथ पांडेय ने कहा कि अभी तक सरकार द्वारा अधिवक्ताओं की कोई भी मांगें नहीं मानी गई है और न ही वहां के घटना के दोषी अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है। ऐसी स्थिति में जब तक मांगें पूरी नही हो जाती, बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार आंदोलन जारी रहेगा। बैठक के दौरान नाराज अधिवक्ताओं ने बार भवन में लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की तस्वीर को हटा दिया। इस दौरान पूर्व महामंत्री कृपाशंकर त्रिपाठी, दिव्य प्रकाश शुक्ल, नरेंद्र भार्गव, इंदुकुमार सिंह मौजूद रहे। बार एसोसिएशन इटवा के अधिवक्ता भी सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। बार एसोसिएशन इटवा के अध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश बार काउंसिल के निर्देश पर तहसील के सभी अधिवक्ता सोमवार व मंगलवार दो दिन न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें