सिविल सिद्धार्थ बार में विधायक विनय वर्मा के जन्मदिन के अवसर पर केक काटते अधिवक्ता। स्रोत विज्ञ
सिद्धार्थनगर। सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा का जन्मदिन मनाया है। इसमें लोगों ने केक काटकर एक दूसरे को खिलाया और खुशियां जाहिर कीं। सिविल बार में अधिवक्ताओं ने विधायक का बैनर लगाकर केक काटा। जबकि एक दूसरे को खिलाकर हर्ष भी व्यक्त किया। इस दौरान कई लोगों ने एक दूसरे के चेहरे पर भी केक लगाए। इस दौरान अधिवक्ता शेषमणि प्रजापति, कृपशंकर त्रिपाठी, सूर्यकांत उर्फ मुलायम सिंह, तीव्र प्रकाश शुक्ला, भूपेंद्र सिंह बघेल, अंजनी कुमार द्विवेदी आदि रहे। संवाद