तुलसियापुर चौराहे पर मधवापुर राजस्व गांव के चकरोड की खुदाई का निरीक्षण करते एसडीएम उत्कर्ष श्री
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
तहसील की टीम ने पटवा दी खुदी हुई जमीन
तुलसियापुर। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के तुलसियापुर चौराहे पर शनिवार को चकरोड/नाले की जमीन को पहले खुदवाने फिर पटवाने को लेकर शनिवार को काफी गहमागहमी रही। एसडीएम, तहसीलदार व एसओ ने मामले को शांत कराया।
तुलसियापुर चौराहे पर मधवापुर राजस्व गांव की जमीन है। राजस्व विभाग कई उसकी पैमाइश करा चुका है। शनिवार को संसाधन पाकर उर्फ मदरहिया के ग्राम प्रधान ने एसडीएम को तहरीर देकर गांव के ही एक व्यक्ति पर चकरोड की खुदाई का आरोप लगाया। एसडीएम ने तहसीलदार व ढेबरुआ एसओ को मौके का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। मौके पर विवाद बढ़ता देख शोहरतगढ़ एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव, तहसीलदार राजेश सिंह व ढेबरुआ एसओ हरिओम कुशवाहा मय फोर्स पहुंचे और जेसीबी की सहायता से खुदाई की गई जमीन को पटवा दिया। वहीं, दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया कि कई बार राजस्व विभाग ने जमीन की नापी की है। कभी उसी जमीन को नाला तो कभी चकरोड बताया गया।
इस संबंध में शोहरतगढ़ एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव ने कहा कि वह चकरोड की जमीन है। उसे एक पक्ष ने खुदवा दिया था।