फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सीएम के आने की खबर पर अलर्ट हुआ प्रशासन

Tue, 05 Dec 2023 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सीएम योगी आदित्यनाथ को सोमवार दोपहर बलरामपुर जनपद के पाटन देवी में किसी कार्यक्रम में शामिल होना था। खराब मौसम के चलते एक संभावना व्यक्त की गई कि मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से पाटन देवी मंदिर जा सकते हैं। इसके संकेत मिलते ही प्रशासन अलर्ट हो गया। सुरक्षा से संबंधित तैयारी शुरू हो गई। सड़क पर भटक रहे पशुओं को पकड़वाए। जिससे राज्यपाल के आगमन पर गाड़ी के टकराने जैसी घटना सामने न आए।
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों को सोमवार को पता चला कि मौसम की खराबी के चलते मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से बलरामपुर जिले के लिए रवाना हो सकते हैं। इस सूचना के बाद जिला प्रशासन अफरा-तफरी में निराश्रित गोवंश को पकड़वाने में जुट गया। पाइलटिंग के लिए पुलिस टीम जिले की सीमा पर रवाना कर दी गईं। इसमें पाइलटिंग के अलावा कुल चार वाहन उस्का के आगे जनपद सीमा पर दो घंटे तक प्रतीक्षा करते रहे। बाद में पता चला कि कार्यक्रम स्थगित हो गया है। इससे प्रशासन ने राहत महसूस किया।
प्रतिसार निरीक्षक भूतनाथ गुप्ता ने बताया कि सीएम के आगमन की सूचना पर पुलिस को सीमा पर भेजा गया था। सीओ सदर अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि सीएम के जिले से होकर गुजरने की जानकारी कुछ लोगों के जरिये मिली थी। पर आधिकारिक तौर पर कोई सूचना नहीं आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें