डुमरियागंज। पूर्व मंत्री स्व. मलिक कमाल के बेटे इरफान मलिक ने भाजपा सरकार को तानाशाह बताते हुए प्रशासन पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बृहस्पतिवार को पत्रकार वार्ता के दौरान तहसील प्रशासन पर वर्ग विशेष के लोगों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा यदि प्रशासन ने कार्यशैली में बदलाव नहीं किया तो जनता के साथ सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन व आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा। इरफान मलिक ने ग्राम मिश्रौलिया निवासी भट्टा मालिक सईद मलिक को मुकदमे में फंसाकर जेल भेजे जाने की निंदा की। दिनेश पांडेय ने भाजपाईयों पर नफरत की राजनीति करने की बात कही।