फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा क्षेत्र की सुरक्षा में लोगों का सहयोग जरूरी : एडीजी

विज्ञापन
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के परिसर में ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ आयोजित गो? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
सीमा क्षेत्र की सुरक्षा में लोगों का सहयोग जरूरी : एडीजी
विज्ञापन

- सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
कपिलवस्तु। एडीजी जोन गोरखपुर अखिल कुमार ने सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में ग्राम सुरक्षा समिति के अध्यक्षों एवं सदस्यों के साथ बैठक की। इसके साथ ही अलीगढ़वा बॉर्डर का निरीक्षण करके सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सीमा की सुरक्षा के लिए गांव के लोगों का सहयोग जरूरी है।
एडीजी जोन ने कहा कि जनपद में सीमाई क्षेत्रों में 437 गांव है। इन गांवों में ऑपरेशन कवच के तहत ग्राम सुरक्षा समिति का गठन कराया गया है। सीमा क्षेत्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर यह समिति बनाई गई है। सीमावर्ती क्षेत्र के नागरिकों का सुरक्षा समिति गठन किया गया है। नागरिकों को सूचना संकलन से जोड़ने, एसएसबी से जोड़ने, हमारे पुलिस से जोड़ने से बेहतर कार्य होगा।
विज्ञापन

भारत-नेपाल की खुली सीमा है, रोजाना लाखों लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में देश विरोधी गतिविधियों को चिह्नित करने के लिए नागरिकों को आगे आना पड़ेगा। बॉर्डर के जो गांव हैं, उसके नागरिकों देश की सुरक्षा में अपनी सहभागिता दें। ऐसे नहीं यदि कोई देश विरोधी गतिविधि कहीं हो रही है तो प्रत्यक्ष रूप से उसका सामना करें। बल्कि इसकी सूचना सुरक्षा एजेंसियों को दें।
भारत-नेपाल के रोटी बेटी के संबंधों को और मजबूत करना है। नेपाल के नागरिकों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए, क्योंकि नेपाल से हमारे मित्रत्व संबंध है। बॉर्डर पर मादक पदार्थों की तस्करी मानव तस्करी भी एक बड़ी समस्या है। इसकी भी यदि कहीं संभावना दिखती है या लग रही है तो तत्काल सूचना दीजिए, जिससे समय रहते कार्रवाई हो सके।
आईजी आरके भरद्वाज ने कहा कि संप्रभुता और सुरक्षा के लिए प्रत्येक नागरिकों को आगे आकर जिम्मेदारी लेना पड़ेगा। ग्राम सुरक्षा समिति की जिम्मेदारी है कि तस्करी रोकने में मदद करें। नेपाल से हमारे अच्छे संबंध है इसकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंध को प्रगाढ़ बनाने का प्रयास है।
एसएसबी के डीआईजी राजीव राणा ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर हमारे जवान सुरक्षा में तैनात हैं। सेवा सुरक्षा बंधुत्व के ध्येय से काम हमारे जवान कर रहे हैं। समय-समय पर नागरिक गतिविधि कार्यक्रमों के माध्यम से सीमाई क्षेत्र के नागरिकों को जोड़ा जाता है।
विज्ञापन

अधीक्षक अमित कुमार आनंद, प्रभारी कमांडेंट एसएसबी आरके डोगरा, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, सीओ सदर अखिलेश वर्मा, राणा महेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य नियंता डॉ. दीपक बाबू, डिप्टी कमांडेंट सुहेल अहमद, अधिशासी अभियंता उमेश कुमार गुप्ता, एसएसबी निरीक्षक उमेश सिंह, राजेश मणि आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें