फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के आरोपियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई,भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के आरोपियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई
विज्ञापन

ढेबरुआ पुलिस ने दोनों को गांव के पास से गिरफ्तार किया
संवाद न्यूज एजेंसी
परसा। ढेबरुआ पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। दोनों हत्या के मामले में फरार चल रहे थे। एसओ ढेबरुआ तहसीलदार सिंह के मुताबिक वर्ष 2019 में गोल्हौरा थानाक्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति की हत्या हुई थी। इस मामले की विवेचना चल रही थी। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि हत्या में विशु उर्फ विश्वनाथ, अमर मणि तिवारी उर्फ छोटू निवासी ढेबरुआ शामिल थे। दोनों पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसके बाद इनकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हुई थी। बुधवार को सूचना मिली कि दोनों गांव में मौजूद हैं। मामले को संज्ञान में लेते हुए मौके पर पहुंचकर दोनों को दबोच लिया गया। पूछताछ करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें