फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: वसूली में लाएं तेजी, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Tue, 30 May 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। राजस्व कार्यों, कर-करेत्तर की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों व तहसीलदार को निर्देश देते हुए कहा कि सभी कोर्ट केस अपडेट करें। उन्होंने सभी एसडीएम व तहसीलदार को तहसीलों की मासिक रिपोर्ट समय से भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिया कि राजस्व की वसूली में तेजी लाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करें। प्रगति ठीक न पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी विभागों की वसूली बढ़ाकर लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। वाणिज्य कर, आबकारी, परिवहन, विद्युत, ही बाट-माप, परिवहन, विद्युत खनन विभागो की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बाट-माप तथा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को बाजारों में दुकानों को चेक करने का निर्देश दिया। बाजारों में पॉलीथीन का प्रयोग न हो इसके लिए दुकानों पर छापे की कार्रवाई करने का निर्देश दिया। नगरीय क्षेत्र में जल कर एवं गृह कर की वसूली करने का निर्देश दिया इसके साथ ही वरासत दर्ज कराने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। बाजारों व चौराहों से अतिक्रमण हटवाने का भी निर्देश दिया गया। नगरीय क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरा लगवाने का निर्देश दिया। इस दौरान एडीएम उमाशंकर, एसडीएम नौगढ़ डॉ. ललित कुमार मिश्र, शोहरतगढ़ उत्कर्ष श्रीवास्ताव, जिला आबकारी अधिकारी वीर अभिमन्यु, एआरटीओ अरूण प्रकाश चौबे, नगर पंचायत, रवींद्र श्रीवास्तव, अनिरुद्ध मिश्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें