फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से आने वालों को घर में छिपाया तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बाहर से आने वालों को घर में छिपाया तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन

इटवा। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर डीएम दीपक मीणा ने क्षेत्र के व्यापारियों के साथ इटवा थाना में शनिवार देर शाम बैठक की। डीएम दीपक मीणा ने सभी व्यापारियों को लॉकडाउन का पूर्ववत पालन करने और पूर्ववत दुकान खोलने की सलाह दी। बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी प्रशासन को देने की अपील की, ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी। सभी लोगों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने को कहा। कस्बे व ग्रामीण क्षेत्र के जिन कारोबारियों को अनुमति दी गई है सिर्फ वही समय सारिणी के अनुसार दुकान खोलेंगे। एसपी विजय ढुल ने बताया कि लॉकडाउन में बाहर घूमने की इजाजत नहीं दी गई है। ऐसे में सभी लोग अति आवश्यक कार्यों के अलावा घर से न निकलें अन्यथा पुलिस सख्त कार्रवाई करने को मजबूर होगी। इस अवसर पर व्यापार मंडल इटवा के अध्यक्ष शिवकुमार वर्मा, महामंत्री अनिल जायसवाल, रिजवान अहमद सिद्दीकी, अब्दुल मजीद, ओम छापड़िया मौजूद रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें