सिद्धार्थनगर। तहसीलों में लेखपाल, कानूनगो और ब्लॉकों में सचिवों के निजी मुंशी से कार्य लिए जाने संबंधी खबर अमर उजाला में 16 सितंबर को प्रकाशित हुई थी। इसका एसडीएम नौगढ़ ने संज्ञान लेते हुए सभी को नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा है कि कोई भी कर्मचारी, लेखपाल व कानूनगो निजी मुंशी से कार्य लेते हुए पाए गए तो उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई होगी।
अमर उजाला ने जिले की सभी तहसीलों में पटल सहायक, रजिस्ट्रार, कानूनगो, राजस्व निरीक्षक व लेखपाल एवं ब्लॉकों में विकास कर्मियों द्वारा निजी मुंशी रखने के प्रचलन पर खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद एसडीएम नौगढ़ डॉ. ललित कुमार मिश्र ने स्वयं संज्ञान लिया है।
-
तहसील के कार्यालयों में निजी मुंशी नहीं रखे गए हैं, कुछ संविदा कर्मी कार्य कर रहे हैं। कानूनगो और लेखपाल को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी निजी मुंशी से कार्य न कराएं। अगर शिकायत अथवा जानकारी होती है तो संबंधित के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. ललित कुमार मिश्र, एसडीएम, नौगढ़