फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ट्रिपल ए बैठक में अनुपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकतिर्यों पर होगी कार्रवाई

Thu, 07 Mar 2024 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर बृहस्पतिवार को ट्रिपल ए (आशा, आंगनवाड़ी व एएनएम) बैठक आयोजित की गई। ग्राम स्तर पर संचालित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रमों के लिए सूची, ड्यूलिस्ट आदि पर चर्चा कर सही ढंग से समय पर क्रियान्वयन के उद्देश्य से आयोजित बैठक का निरीक्षण अधीक्षक सीएचसी सिरसिया डॉ. शैलेंद्र मणि ने किया। जहां कुछ उपकेंद्रों से गायब आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विभाग को पत्र लिखने की बात कही।
विज्ञापन


ब्लाॅक क्षेत्र के भरवठिया मुस्तहकम में आयोजित ट्रिपल ए बैठक में उपस्थित एएनएम तारामती ने बताया कि आशा, आंगनवाड़ी, ग्राम स्तर पर राष्ट्रीय टीकाकरण, कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों का चिह्निकरण, उच्च जोखिम वाली महिलाओं की पहचान की सूची तैयार कर उन्हें समय पर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्ययोजना बना कर संचालित करते हुए समय पर निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने की बात कहीं। ट्रिपल ए बैठक का उपकेंद्र मनिकौरा का निरीक्षण अधीक्षक डॉ. ओझा ने किया।
बैठक में मौजूद एएनएम शालिनी सिंह, आंगनवाड़ी व आशा के साथ गांव की महिलाओं को जागरूक करती पाई गई, वहीं उपकेंद्र जूड़ीकुइयां में बैठक के दौरान आंगनवाड़ी भारती देवी व अनीता देवी गायब मिली। इसपर अधीक्षक डॉ. ओझा ने नाराजगी जाहिर करते हुए लापरवाही करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकतिर्यों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विभाग को पत्र लिखने की बात कही। इस दौरान चंद्रमा देवी, सोमना, रीता, मंजू ,संगीता, दुर्गावती, रेनू, नेहा, शैलकुमारी, सीमा आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें