फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोडिंग वाहनों पर हो कार्रवाई : डीएम

Fri, 23 Jun 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरणीय समिति की बैठक की बैठक को संबो​धित करते डीएम संजीव रंजन सा
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम संजीव रंजन की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक एसपी अमित कुमार आनंद व सीडीओ जयेंद्र कुमार की मौजूदगी में आयोजित की गई। डीएम ने पूर्व के बैठक के कार्यों की समीक्षा करते हुए यातायात नियमों की जानकारी जनता को दिए जाने के लिए कैंप लगाने का निर्देश दिया। बिना परमिट के चल रहे वाहनों पर कार्रवाई के साथ सभी वाहनों पर रेडियम लगाने को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना ज्यादातर लापरवाही के कारण होती है। ओवर लोडिंग गाड़ियों नही चलनी चाहिए। अधिक दुर्घटना वाले स्थलों को चिन्हित कर वहां पर संकेत बोर्ड लगवाया जाए और बिना परमिट चल रहे स्कूली वाहनों पर कार्रवाई का निर्देश दिया। इस दौरान एआरटीओ अरुण प्रकाश चौबे, बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें