फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ग्राम प्रधान के कब्जे पर चला बुलडोजर, दो पर केस

Tue, 24 Oct 2023 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बर्डपुर कस्बे में अतिक्रमण हटाती जेसीबी। संवाद
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

नौगढ़ तहसील के बर्डपुर नंबर-10 के टोला देउरा चौधरी का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। तहसील नौगढ़ की ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर-10 टोला देउरा चौधरी में बंजर भूमि पर वर्तमान प्रधान के परिजनों ने दीवार खड़ी की थी। इसे सोमवार को तहसील प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्त कराते हुए खाली करा दिया है। साथ ही आसपास के अन्य कब्जे भी हटवाए गए। वहीं, पक्का निर्माण करा चुके दो लोगों पर केस दर्जकर कब्जा खाली कराने के निर्देश दिए गए हैं।
बर्डपुर नंबर-10 के टोला देउरा चौधरी में सामुदायिक शौचालय के बगल में आठ बीघा सरकारी बंजर भूमि है। इस पर कई लोगों ने अवैध निर्माण कर कब्जा कर लिया है। इसमें कुछ लोगों ने पक्का मकान भी बना लिया है, जबकि कुछ ने भूसा रखने के लिए मंडीला रखा था। इस बंजर भूमि में वर्तमान ग्राम प्रधान शांति देवी के परिजनों ने कई वर्ष पूर्व दीवार खड़ी की थी। इसके बगल में ही गांव के हरिशंकर चौधरी की भी पुरानी दीवार थी। इसे तहसील प्रशासन ने सोमवार को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही वहां भूसा रखने के लिए बना मंडीला भी हटवा दिया गया। इस भूमि में गांव के 20 से अधिक लोगों ने भूसा रखने के लिए मंडीला बना रखा है। इसे खाली करने के लिए प्रशासन की तरफ से तीन दिन का समय दिया गया है। इसके साथ ही इसी भूमि में दो लोगों द्वारा पक्का निर्माण कराया गया है। एक भवन में राइस मिल का संचालन किया जाता है।
तहसीलदार देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने इन दोनों कब्जाधारकों के विरुद्ध सरकारी भूमि पर कब्जा के मामले में केस दर्ज कराते हुए कब्जा हटाने का नोटिस दिया है। तहसीलदार ने बताया कि बर्डपुर नंबर-10 के देउरा चौधरी टोले में पंचायत भवन से सामुदायिक शौचालय के बीच में एक बीघा से अधिक सरकारी भूमि खाली कराई गई है। जबकि डेढ़ हेक्टेयर जमीन पर दो लोगों के कब्जा किया था, उनके खिलाफ केस दर्ज करवा दिया गया है। जल्द ही वह खाली भी करवा दिया जाएगा।

नियम विरुद्ध कब्जा हटवाना जरूरी
बर्डपुर। बर्डपुर नंबर-10 की ग्राम प्रधान शांति देवी का कहना है कि सरकारी भूमि पर कब्जा करना नियमविरुद्ध है। इसे तत्काल हटाया जाना चाहिए। उनका कहना है कि कई वर्ष पूर्व उनके परिजनों ने सरकारी भूमि में भूसा आदि रखने के लिए दीवार का निर्माण कराया था। उन्होंने खुद कब्जा हटाने की पहल करते हुए अन्य कब्जाधारकों से भी हटाने की अपील की है।

वर्जन
जिलाधिकारी के निर्देश पर बर्डपुर में अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाया गया है, जबकि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले दो अन्य लोगों पर केस किया गया है। सुनवाई के बाद सरकारी भूमि का पूरा हिस्सा अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। ताकि विकास कार्य हों।
विज्ञापन

-डॉ. ललित कुमार मिश्र, एसडीएम

शहर के तालाबों से भी हटेगा अवैध कब्जा
पीडीएफ
सिद्धार्थनगर। एसडीएम डॉ. ललित कुमार मिश्रा ने बताया कि शहरी क्षेत्र के तालाबों पर हुए अवैध कब्जे हटाए जाएंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर शहरी क्षेत्र में तालाबों पर हुए कब्जों को हटाने के लिए राजस्व विभाग, नगर पालिका और पुलिस की टीम बनाई जाएगी। तालाबों पर अवैध कब्जे के कारण शहर की आबोहवा खराब हो रही है। शहर को सुंदर बनाने में भी बाधा उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें